पिछले 24 घंटे में मिले 198 नए संक्रमित मरीज, 214 ठीक हुए

पिछले 24 घंटे में झारखंड के विभिन्न जिलों से 198 संक्रमितों की पहचान की गई। इनमें से 214 लोग ठीक भी हुए। ठीक हाेने वालों में रांची से 56 लोग शामिल है। अब झारखंड में कुल संक्रमितों की संख्या 1,08,786 हो गई है। कोरोना से ठीक होने वालों की तादाद 1,05,669 है। वहीं, रविवार को राज्य भर में किसी भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई।

राज्य में कहां मिले कितने मरीज

रांची से 69, बोकारो से 15, देवघर से 7, धनबाद 7, दुमका से 7, पूर्वी सिंहभूम से 29, गढ़वा से 6, गोड्‌डा से 1, गुमला से 9, हजारीबाग से 6, जामताड़ा से 10, लातेहार से 4, पलामू से 7, रामगढ़ से 3, साहेबगंज से 2, सरायकेला से 8, सिमडेगा से 4 और पश्चिमी सिंहभूम से 4



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रविवार को टेल्को खरंगझार में कोरोना टेस्ट करते स्वास्थ्यकर्मी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fNnsgt

Comments