पिछले 24 घंटे में रांची में मिले 50 संक्रमित मरीज, 55 ठीक भी हुए; 1 मरीज की मौत

पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची में 50 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। जबकि 55 मरीज ठीक भी हुए। वहीं, एक मरीज की मौत भी हुई। इधर, राज्यभर में 209 संक्रमितों की पहचान की गई। इनमें से 216 लोग ठीक भी हुए। अब झारखंड में कुल संक्रमितों की संख्या 1,08,577 हो गई है। कोरोना से ठीक होने वालों की तादाद 1,05,453 है।

राज्य में कहां मिले कितने मरीज
बोकारो से 24, देवघर से 11, धनबाद 26, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 43, गढ़वा से 4, गिरिडीह से 2, गोड्‌डा से 3, हजारीबाग से 9, जामताड़ा से 8, खूंटी से 2, लातेहार से 5, लोहरदगा से 6, पलामू से 4, रामगढ़ से 2, साहेबगंज से 2, सरायकेला से 1, सिमडेगा से 1 और पश्चिमी सिंहभूम से 5



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अब राज्यभर में कोरोना से ठीक होने वालों की तादाद 1,05,453 है। (प्रतीकात्मक फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VgJu1z

Comments