लातेहार में बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, पति-पत्नी मौत

लातेहार-नवादा रोड पर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। बेटी के घर से वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। दुर्घटना शनिवार शाम की है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहना था।

मृतकों की पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र के भड़गांव निवासी जीतन उरांव (40) और उसकी पत्नी नागो देवी (35) के रूप में की गई। जीतन उरांव अपनी पत्नी के साथ बाइक से हेरहंज पंचायत के हुर गांव अपनी बेटी के ससुराल आए हुए थे। वहां से लौटने के क्रम में बोलेरो की चपेट में आ गए, जिससे जीतन उरांव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि नागो देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां से उसे डॉक्टर ने रिम्स रेफर कर दिया। रास्ते में ही महिला ने भी दम तोड़ दिया। इधर, दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o8aRrk

Comments