सड़क दुर्घटना में जख्मी पशुधन सहायक की मौत

मुसाबनी प्रखंड के पशुपालन विभाग के पशुधन सहायक 52 वर्षीय फिराेज अली का गुरूवार काे रांची रिम्स में उपचार के क्रम में निधन हाे गया। फूलपाल निवासी स्व अली के गत दिनाें जगन्नाथपुर में सड़क दुर्घटना में सर पर गंभीर चाेट आने के बाद उनका उपचार रिम्स में कराया जा रहा था।

उनके परिजन शव काे मिट्टी के लिए उनके पैतृक गांव बिहार ले गए हैं। उनके निधन की सूचना पर घाटशिला और मुसाबनी के पशुपालन विभाग के कर्मियाें ने शाेक व्यक्त किया है। इस संबंध में घाटशिला के पशु चिकित्सक शंकर सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र में पशु चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V5of2X

Comments