कल एक दिसंबर है, कल से बदल जाएंगे ये पांच नियम

कल दिसंबर की पहली तारीख है। महीना बदलने के साथ कई नियमों में भी बदलाव हो रहे हैं। इन बदलावों का सीधा संबंध आम आदमी के जीवन से है। इनमें ट्रेनों के परिचालन से लेकर कोविड की सख्ती और बैंकों में होने वाले ट्रांजैक्शन से जुड़े नियम शामिल हैं। आपको जान लेना जरूरी है कि 1 दिसंबर से क्या बदलाव होने वाला है।

कोविड निर्देशों पर सख्ती- जिला प्रशासन के साथ नगर निगम भी वसूले जुर्माना
1 दिसंबर से कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए रांची समेत पूरे राज्य में सख्ती बढ़ा दी गई है। अब रांची की सड़कों पर न केवल मास्क पहन कर निकलना होगा। बल्कि दुकानों, हाट-बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा। ऐसा नहीं करने वालों से जिला प्रशासन के साथ अब रांची नगर निगम भी जुर्माना वसूलेगा। फिलहाल बिना मास्क वालों जिला प्रशासन 500-एक हजार रुपए तक जुर्माना वसूल रहा है।

रांची पटना जनशताब्दी को 30 दिसंबर तक विस्तार
रांची से खुलने वाली सभी ट्रेनें अब दिसंबर तक चलेंगी। रांची से पटना जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को को भी इसकी मंजूरी मिल गई है। दिसंबर में रांची से पटना के लिए प्रतिदिन हटिया-पटना-इस्लामपुर, हटिया-पूर्णिया कोर्ट और रांची पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस चलेंगी। इसके साथ रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और रांची रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस को अगले साल मार्च तक चलाने की मंजूरी मिल गई है। मार्च तक टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है।

हर महीने की पहली तारिख को बदल जाएगी LPG गैस की कीमत
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलिंडर की कीमत में बदलाव होता है। हालांकि पिछले छह महीने से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिसंबर माह में एलपीजी के दाम बढ़ते या घटते हैं या फिर कीमत जस की तस रहने का सिलसिला जारी रहता है यह एक तारिख के बाद ही पता चलेगा।


PNB ATM से पैसे निकालने के नियम में बदलाव
1 दिसंबर से PNB वन टाइम पासवर्ड (OTP) बेस्ड कैश विदड्रॉअल सुविधा लागू करने जा रहा है। 1 दिसंबर से रात 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे के बीच PNB के ATM से एक बार में 10,000 रुपये से ज्यादा की कैश निकासी अब OTP बेस्ड होगी। यानी इन नाइट आवर्स में 10,000 रुपये से ज्यादा का अमाउंट निकालने के लिए PNB ग्राहकों को OTP की जरूरत होगी। इसलिए ग्राहक अपना मोबाइल साथ लेकर जाएं।

RTGS की सुविधा सप्ताह में सातों दिन
1 दिसंबर से रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) सुविधा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहेगी। यानी ग्राहक RTGS के जरिए साल के 365 दिन कभी भी पैसों का लेनदेन कर सकेंगे. अभी RTGS सिस्टम महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर हफ्ते के सभी कामकाजी दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1दिसंबर से हो रहे बदलावों का सीधा संबंध आम आदमी के जीवन से है। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33sSm8K

Comments