खाद्य आपूर्ति विभाग ने कई जिलाें के डीएसओ का वेतन राेका

खाद्य आपूर्ति विभाग ने रांची, जमशेदपुर और धनबाद जिलों के जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) के वेतन निकासी पर राेक लगा दी है। तीनाें आपूर्ति पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा गया है। स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक पाए जाने के बाद ही इनके वेतन पर लगी राेक हटाई जाएगी।

खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा राज्य के तीन जिलाें में पायलट प्रोजेक्ट के ताैर पर ई-पाॅश मशीन और इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन के संयाेजन की याेजना शुरू की गई है। इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन पर खाद्यान्न रखते ही ई-पाॅश मशीन में स्वयं उसकी जानकारी अा जाती है। इस मामले में संबंधित जिला आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई। जिससे शाे काॅज जारी कर वेतन राेका गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lgfbmc

Comments