चुरचू के स्कूल में मनाया गया संविधान दिवस

चुरचू प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरबाहा में गुरुवार को संविधान दिवस पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने संविधान का प्रस्तावना पाठ तथा अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष दिलेश्वर महतो, उपाध्यक्ष शां‍ति देवी संयोजिका सरिता देवी,
विद्यालय प्रभारी विनोद कुमार, शिक्षक नीलाभ कुमार मिश्रा, संगीता देवी, सुनंदा देवी, चिंतामणि देवी, अनीता देवी संविधान की रक्षा की शपथ ली। मौके पर अरविन्द महतो, तारकेश्वर कुमार, टिंकू महतो, सुधीर महतो, गोविंद महतो, सरजू महतो और रोहन महतो उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mb88fP

Comments