रांची में बादल छटे, सुबह से ही खिली धूप, तीन दिनों तक साफ रहेगा मौसम

रांची की सुबह गुनगुनी धूप के साथ हुई। आसमान से बादल पूरी तरह छट गए हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिनों तक इसी तरह मौसम रहने की संभावना है। हालांकि ठंडी हवा के कारण कनकनी बढ़ेगी। शाम ढलने के बाद यह कनकनी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान अब तक का न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

अभिषेक आनंद ने बताया कि अब अगले तीन दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। 29 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्पन्न होने की संभावना है। यह साइक्लोन 2 दिसंबर को तमिलनाडु-पुड्डुचेरी की तट से टकरा सकता है।


दिसंबर के पहले सप्ताह में फिर बदलेगा मौसम
रांची मौसम केंद्र के मुताबिक शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य में रहेगा, जिससे रांची के तापमान में गिरावट होगी। ठंड बढ़ने की संभावना है। सोमवार से बुधवार तक मौसम साफ रहेगा। बुधवार के बाद फिर तापमान में बदलाव आएगा।

अगले चार दिनों का न्यूनतम तापमान
29 नवंबर 11
30 नवंबर 12
1 दिसंबर 13
2 दिसंबर 12



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शुक्रवाार को 21 डिग्री सेल्सियस रहा शहर का न्यूनतम तापमान।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JjheJ2

Comments