CRPF कैंप में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार जवान ने की आत्महत्या

किरीबुरू थाना क्षेत्र के करम्पदा स्थित CRPF कैंप में सोमवार की सुबह एक जवान ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। जवान ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद पर गोली चलाई। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं। पर आशंका जाहिर की जा रही है कि पारिवारिक विवाद की वजह से जवान तनाव में रह रहा था।

मृतक जवान की पहचान उमेद सिंह (50) के रूप में की गई। वो राजस्थान का रहने वाला था। जवान सीआरपीएफ 197 बटालियन कैम्प में तैनात था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीआरपीएफ एवं चाईबासा पुलिस के अधिकारी जांच में जुट गए हैं। वह अपने साथियों के साथ करमपदा स्थित कैंप में था। सुबह अचानक उसने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतक जवान की पहचान उमेद सिंह (50) के रूप में की गई। (प्रतीकात्मक फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mn2g3t

Comments