1 जनवरी को झारखंड समेत  देश के 6 राज्यों में नई तकनीक से सरकारी फ्लैट्स बनाने का होगा शिलान्यास

रांची में जापानी तकनीक से बनने वाले लाइट हाउस प्रोजेक्ट का शिलान्यास शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वे वर्चुअल माध्यम से इसका शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी वर्चुअल तरीके से जुड़ेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू , सीएम हेमंत सोरेन और रांची के सांसद संजय सेठ भी शामिल रहेंगे।

कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 11 बजे धुर्वा में होगा। नगरीय प्रशासन की अधिकारी विजया जाधव ने बताया कि फैब्रिकेटेड सैंडविच पेनल सिस्टम के तहत फ्लैट बनाए जाएंगे। फ्लैट के बीम, कॉलम और दीवारों की पेनल पहले ही फैक्टरी से तैयार होकर कार्यस्थल पर आएंगे, जहां उन्हें फिट करना होगा। इस तकनीक से काम जल्दी होगा और तरी की जरूरत नहीं होगी। फ्लैट्स के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर पैसे खर्च कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत राजधानी रांची सहित इंदौर (मध्य प्रदेश), राजकोट (गुजरात), चेन्नई (तमिलनाडु), अगरतला (त्रिपुरा) और लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में 1000 मकान जीएचटीसी- इंडिया के तहत बनाए जाएंगे।

12 महीने में तैयार हो जाएंगे फ्लैट्स
ये परियोजनाएं पारंपरिक तौर पर ईंट व कंक्रीट वाले निर्माण के मुकाबले कहीं अधिक तेजी से यानी महज बारह महीने के भीतर रहने के लिए तैयार मकानों को प्रदर्शित और वितरित करेंगी। उच्च गुणवत्ता के साथ किफायती और टिकाऊ भी होंगे। इस दौरान पीएम अफोर्डेबल सस्टेनेबल हाउसिंग एक्सेलेरेटर्स- इंडिया (एएसएचए- इंडिया) के तहत विजेताओं की भी घोषणा करेंगे ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कार्यक्रम में जानकारी देतीं नगर विकास विभाग की अधिकारी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34YOxJp

Comments