झारखंड के लोगों को फ्री में लगेगा कोविड का टीका, पहले चरण में 1.22 लाख हेल्थ वर्कर्स को लगाया जाएगा

झारखंड में अगले महीने कभी भी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। यह फिलहाल रेगुलेटरी अथॉरिटी के पास है। वहां से क्लियर होते ही झारखंड को वैक्सीन मिल जाएगा। इसके बाद राज्य में इसका ड्राई रन चलाया जाएगा और ये सफल होने के बाद वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी अजीत कुमार प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार की कोशिश है कि लोगों को यह फ्री में मिले।

अजीत प्रसाद ने बताया कि पहले चरण में राज्य के लगभग 1.22 लाख हेल्थकेयर वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 6224 वेक्सीनेटर को प्रशिक्षण दिया गया है। टीकाकरण में मुख्य रूप से ऐसी ANM या डॉक्टर को लगाया जाएगा जिन्हें पहले से ही टीका लगाने का प्रशिक्षण प्राप्त है। वैक्सीन बूथ पर लगाया गया जाएगा जिसके चयन की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। इस बूथ पर पांच कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।

राज्य में चार वेयर हाउस में स्टोर होगा टीका
वैक्सीन के स्टोरेज के लिए राज्य मुख्य रूप से चार वेयर हाऊस बनाया गया है। इसमें सबसे बड़ा और स्टेट लेवल का वेयर हाउस नामकुम में तैयार किया गया है। इसके अलावा तीन क्षेत्रीय वेयर हाउस प्रमंडल के हिसाब से बनाया गया है। संथाल परगना के लिए देवघर, पलामू के लिए पलामू और कोल्हान के लिए पूर्वी सिंहभूम। यहां से जिलावार सभी को टैग कर कोल्ड चेन तैयार किया गया है। इन वेयर हाउस में माइनस 20 डिग्री से लेकर 8 डिग्री तक के टेंपरेचर की व्यवस्था की गई है। इसके लिए यहां वाक इन फ्रीजर और वाक इन कूलर लगाया गया है। वेयर हाउस से इसे पहले जिला और फिर वैक्सीनेशन साइट में कोल्ड चेन सिस्टम के तहत पहुंचाया जाएगा। इसके लिए कोल्ड बॉक्सेज में कंडिशन आइसपैक का इस्तेमाल किया जाएगा

को विन पोर्टल से होगी निगरानी
राज्य में वैक्सीनेशन की ट्रैकिंग और निगरानी को विन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। यह केंद्र सरकार की तरफ से तैयार किया गया पोर्टल है । इसमें वैक्सीन के स्टोरेज से लेकर वैक्सीनेशन की पूरी प्रक्रिया का डिटेल होगा। वैक्सीन कहां है, किस व्यक्ति को लगा, कितने देर पहले लगा इन सबका ब्योरा इसमें अपडेट किया जाएगा।

एक सेंटर पर एक दिन में लगेंगे 100 टीके
वैक्सीनेशन के लिए हर जिले में मतदान प्रक्रिया के तहत बूथ बनाए जाएंगे। इस सेंटर पर तीन कमरे होंगे। एक में जिन्हें टीका लगना है वे इंतजार करेंगे। दूसरे में टीका दिया जाएगा और तीसरे में टीका के बाद आधे घंटे तक एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (एएफआई) की टीम निगरानी करेगी। ये केंद्र स्कूल, धर्मशाला या मदरसा कुछ भी हो सकता है। विशेष परिस्थिति में सरकार टेंट लगाकर भी इसकी व्यवस्था करेगी। एक दिन में एक बूथ पर 100 टीके लगाए जाएंगे। इस बूथ को चिन्हित करने की जिम्मेदारी सभी जिले के डीसी को दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वैक्सीनेशन के लिए हर जिले में मतदान प्रक्रिया के तहत बूथ बनाए जाएंगे। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jq5LaY

Comments