झारखंड में अब 1585 मरीज सक्रिय, पिछले 24 घंटे में मिले 152 नए संक्रमित

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 152 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। 154 ठीक भी हुए। इसमें रांची से 55 लोग शामिल है। इधर, खूंटी से एक संक्रमित मरीज की मौत हुई। अच्छी बात यह है कि राज्य में अब केवल 1585 मरीज ही पॉजिटिव बचे हैं। झारखंड में अब तक 1,14,268 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। वहीं, 1,11,664 ठीक हो चुके हैं।

इधर, राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण को लेकर बड़ी राहत देने वाली खबर है। दिसंबर में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट लगातार नीचे आ रहा है। हर दिन जितने पॉजिटिव मरीज मिल रहे, लगभग उतने ठीक भी हो रहे हैं। यही वजह है कि एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 700-750 के बीच है। सोमवार को 71 पॉजिटिव केस सामने आए तो 55 लोगों ने कोरोना को हराया। वहीं, 27 दिसंबर को 73 पॉजिटिव मिले तो 50 ठीक हुए। यही वजह है कि बीते 28 दिनों में पॉजिटिव रेट 0.45 प्रतिशत कम हुआ।

सोमवार को कहां मिले कितने संक्रमित

बोकारो से 10, चतरा से 1, देवघर से 5, धनबाद से 3, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 30, गढ़वा से 1, गिरिडीह से 2, गुमला से 4, हजारीबाग से 3, जामताड़ा से 1, लातेहार से 1, लोहरदगा से 1, पलामू से 5, रामगढ़ से 4, रांची से 71, सरायकेला से 3, सिमडेगा से 1 और पश्चिमी सिंहभूम से 5



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजधानी रांची में दिसंबर में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट लगातार नीचे आ रहा है। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JrJfi5

Comments