नए साल के जश्न में ठंड नहीं बनेगी बाधा, अगले 5 दिनों तक सामान्य रहेगा रांची का टेंपरेचर

रांचीवासियों के न्यू ईयर के जश्न में ठंड बाधा नहीं बनेगी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक अगले पांच दिनों तक रांची के मौसम में कोई बदलाव नहीं आएगा। दिन में तेज धूप खिलेगी। शाम में कनकनी बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 31 दिसंबर तक तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी ही दर्ज की जा सकती है।


अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण रांची समेत पूरे राज्य का तापमान लगभग सामान्य के आसपास रहेगा। सुबह में हल्का कोहरा रहेगा लेकिन दिन निकलने के साथ मौसम साफ हो जाएगा। धूप निकलते ही लोगो को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।

रांची के न्यूनतम तापमान में होगा इजाफा
सोमवार को रांची का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले पांच दिनों की बात करें तो 31 दिसंबर तक रांची का न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस और 1 जनवरी को 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक 2 जनवरी से रांची में आंशिक बादल छा सकते हैं।

डाल्टनगंज रहा सबसे ठंडा
जबकि राज्य भर की बात करें तो पिछले 24 घंटे में चाईबासा का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का रहा। बोकारो का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री और जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पिछले 24 घंटे में चाईबासा का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MjpwCp

Comments