झारखंड के 6 जिलों में 2 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन की रिहर्सल, 150 लोगों को देंगे डोज

2 जनवरी से झारखंड के 6 जिलों में कोरोना वैक्सीनेशन की रिहर्सल होगी। स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश के बाद यह निर्णय लिया गया है। केंद्र सरकार की तरफ से एक जिले में ड्राई रन शुरू करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन, राज्य सरकार ने 6 जिलों को इसके लिए चिन्हित किया है। इसमें रांची के अलावा पाकुड़, पलामू, चतरा, सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम शामिल है। सभी जिलों में 25-25 लोगों पर वैक्सीनेशन का ट्रायल किया जाएगा।

परेशानियों को किया जाएगा चिन्हित
स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि इन जिलों को चुनने का उद्देश्य वैक्सीनेशन की तैयारियों का परीक्षण करना है। उन्होंने बताया कि ड्राई रन के दौरान ही इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि राजधानी से दूर के जिलों में वैक्सीनेशन में क्या परेशानियां हो सकती है। इसके बाद समय रहते उसके सही कर लिया जाएगा।

रांची के सदर अस्पताल में भी होगा रिहर्सल
रांची के सीएस विजय बिहारी प्रसाद ने बताया कि रांची में 5 जगहों पर वैक्सीनेशन का रिहर्सल किया जाएगा। इसमें सदर अस्पताल के रातू, बुंडू में इसका रिहर्सल किया जाएगा। उन्होंने बताया स्वास्थ्य विभाग का निर्देश मिलने के बाद जगहों के चयन की तैयारी में जुट गए हैं।

17 लाख सीरिंज की पहली खेप झारखंड पहुंची
झारखंड में कोरोना के टीकाकरण (वैक्सिनेशन) की तैयारियों के बीच 17.08 लाख सीरिंज पहली खेप के रूप में आ चुकी हैं। इसे जिलों में भेजना शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। टीकाकरण के तीनों चरणों की तैयारी एक साथ की जा रही है। आदेश जारी होते ही टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।

पहले चरण में राज्य के 1.22 लाख हेल्थ वर्कर्स को लगेगा टीका
अजीत प्रसाद ने बताया कि पहले चरण में राज्य के लगभग 1.22 लाख हेल्थकेयर वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 6224 वेक्सीनेटर को प्रशिक्षण दिया गया है। टीकाकरण में मुख्य रूप से ऐसी ANM या डॉक्टर को लगाया जाएगा जिन्हें पहले से ही टीका लगाने का प्रशिक्षण प्राप्त है। वैक्सीन बूथ पर लगाया गया जाएगा जिसके चयन की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। इस बूथ पर पांच कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पहले चरण में राज्य के लगभग 1.22 लाख हेल्थकेयर वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38MP7uZ

Comments