चतरा में 8 KG अफीम के साथ एक महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार

इंटर स्टेट ड्रग माफियाओं के विरुद्ध चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 8 किलो अफीम के साथ एक महिला समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 4 लाख 61 हजार रुपए नकद, मारुति स्विफ्ट कार, मापतोल डिजिटल मशीन व विभिन्न कंपनियों के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। यह जानकारी SP ऋषभ झा ने गुरुवार को दी।

SP ने बताया कि इटखोरी व सदर थाना क्षेत्र से तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अफीम तस्करी की तैयारी में हैं। इसी सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में चतरा निवासी मुजिबुर रहमान उर्फ मोजू मियां, सरीता देवी नरेंद्र गुप्ता और मो. जावेद शामिल है।

पुलिस ने मुजिबुर रहमान के पास से 4.7 KG अफीम, दो मोबाइल, एक स्वीफ्ट कार जबकि सरीता देवी के पास से 4 लाख 61 हजार रुपए कैश, सरीता और नरेंद्र के पास से 2.5 KG अफीम और मो. जावेद के पास से 1 KG अफीम बरामद किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SP ऋषभ झा ने बताया कि इटखोरी व सदर थाना क्षेत्र से तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। (प्रतीकात्मक फोटाे)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n42YBY

Comments