देश में कोरोना का रिकवरी रेट 96% तो झारखंड में 97.49%

कोरोना को लेकर देश और झारखंड के लिए अच्छी खबर। झारखंड में रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से 1.5% अधिक हो गया है। देश में जहां रिकवरी रेट 96% से पार हो गया है, वहीं झारखंड में 97.49% हो गया है। भारत में 24 घंटे में 25,990 लोग, जबकि राज्य में 185 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए।

झारखंड में बुधवार को 223 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें रांची के 87 लोग शामिल हैं। जबकि दो संक्रमितों की जान चली गई। दोनों रांची के थे। राज्य के अन्य जिलों में बोकारो से 20, चतरा से 1, देवघर से 6, धनबाद से 18, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 40, गढ़वा से 3, गिरिडीह से 3, गुमला से 2, हजारीबाग से 13, खूंटी से 2, लातेहार से 1, लोहरदगा से 1, पलामू से 7, रामगढ़ से 8, सरायकेला से 5, सिमडेगा से 3, पश्चिमी सिंहभूम से 2 लोग हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b3k68y

Comments