AJSU प्रखंड उपाध्यक्ष की मिली जंगल में लाश, ससुराल से घर आते वक्त की गई हत्या

गोला के AJSU प्रखंड उपाध्यक्ष अंबुज केवट (40) की मंगलवार को धोबियाजारा जंगल से लाश बरामद की गई। अंबुज की बाइक कुछ दूरी पर पड़ी मिली। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अंबुज के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। हालांकि अब तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अंबुज सोमवार की रात अपने ससुराल से घर जाने के लिए निकला था और इसी बीच इस घटना को अंजाम दिया गया।

अंबुज केवट की रजरप्पा में प्रसाद की दुकान है। वो गोला ब्लॉक के हेसापोड़ा गांव का रहने वाला था। सोमवार को वो बोकारो स्थित तातरी गांव अपने ससुराल गया था। वहां से अपनी बाइक से वापस हेसापोड़ा लौट रहा था। पर वो रात भर लापता रहा। सुबह उसका शव जंगल से बरामद किया गया। परिजनों ने फिलहाल किसी तरह की आशंका जाहिर नहीं की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ व मामले की जांच करती पुलिस।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aRAskW

Comments