BJP के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-राज्य में केवल होर्डिंग-विज्ञापन वाली सरकार चल रही है

राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर जहां अपने साल भर के काम बखान किया वहीं दूसरी तरफ BJP ने लोगों को सरकार की नाकामियां गिनाई । BJP प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य के सवा तीन करोड़ जनता को ठगने का काम किया है।

कांग्रेस, JMM और RJD ने राज्य में परिवारवाद को बढ़ाया है। इस एक वर्ष में विकास शून्य पर रही और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। यह सरकार केवल होर्डिंग और विज्ञापन पर चलने वाली सरकार है। अगर इस सरकार को सौ में अंक दिए जाए तो इन्हे जीरो दिया जाएगा। सालगिरह पर कार्यक्रम में जितने पैसे खर्च कर रही है उतना अगर गरीबों या जरूरतमंदों को दिया जाए तो कई लोगों की परेशानी दूर की जा सकती है। BJP की तरफ से सरकार के लिए एक आरोप पत्र भी जारी किया गया।

बाबूलाल ने कहा-एक साल में डेढ़ हजार से ज्यादा रेप हुए
BJPविधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को सबसे विफल सरकारों में शामिल किया। उन्होंने कहा कि इस एक वर्ष में उग्रवाद और अपराध का बोलबाला रहा है। अपराध का शिकार सबसे ज्यादा महिलाएं हुई है। राज्य में डेढ़ हजार से भी ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। विकास कार्य भी ठप पड़ा है। ब्लॉक, थाना और अंचल तक भष्ट्राचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि BJP के कार्यकाल में राज्य से भागे हुए उग्रवादी राज्य में फिर से पैर पसार रहे हैं।

सरकार किसानों के साथ धोखा की है
बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सोरेन के एक साल के कार्यकाल में किसानों के साथ धोखा हुआ । राज्य में खनिज की लूट, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न और यौन शोषण में बढ़ोतरी, आदिवासियों की चिंता नहीं, राष्ट्र द्रोहियों को संरक्षण देना, धर्मांतरण को प्रोत्साहन देना, उग्रवादियों को बढ़ावा देना, भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या जैसी अन्य कई चीजें वर्तमान सरकार की विफलताओं में गिना जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते दीपक प्रकाश और बाबूलाल मरांडी ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38C8BlG

Comments