त्रिशूल उत्सव आज से, सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक, नहीं बंटेगा प्रसाद

भारत सेवाश्रम संघ सोनारी में 71वां श्री त्रिशूल उत्सव सोमवार को शुरू होगा और 31 जनवरी तक चलेगा। स्वामी अजीत ने बताया कि आचार्य स्वामी प्रणवानंद जी महाराज के 126वें जन्मोत्सव पर यह आयोजन होता है।

इस बार काेराेना के चलते न सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा और न ही महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में तीन सौ लोगों काे शामिल हाेने के लिए अनुमति दी जाएगी। साथ ही मास्क अनिवार्य होगा। उत्सव में इस बार केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा काे आमंत्रित करने के लिए विचार किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KUMlLQ

Comments