वर्तमान समय में साइबर सिक्युरिटी बड़ी चुनौती; ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में खासा सतर्क रहने की जरूरत- एसटीपीआई डीजी

सीआईआई झारखंड चैप्टर ने मंगलवार को वर्चुअल आईसीटी काॅन्क्लेव आयोजित किया। काॅन्क्लेव का विषय एचआर में आईटी की भूमिका, भविष्य के कर्मी और कार्यस्थल और रोल ऑफ साइबर सिक्युरिटी था। एसटीपीआई के डायरेक्टर जनरल डाॅ. ओंकार राय ने कहा- महामारी में वर्क फ्राॅम होम के काॅन्सेप्ट को कंपनियां स्वीकार कर रही हैं। अब साइबर सिक्योरिटी वर्तमान समय में चुनौती है। साइबर अटैक, मालस्पैम जैसे साइबर अटैक से बचना जरूरी है।

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में खासा सतर्क रहने की भी जरूरत है। वहीं, टाटा स्टील के ग्लोबल ग्रुप चीफ इंफार्मेशन अफसर जयंतो बनर्जी ने कहा कि महामारी के दौरान मास्क और किट का इस्तेमाल काफी बढ़ा है। बेहतर पर्यावरण के लिए इसका सही तरीके से निपटारा भी जरूरी है।

अच्छी खबर... स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स के उत्पादन में आई तेजी, कंपनी में अब प्रतिदिन 1000 व्हील्स का निर्माण

लॉकडाउन खुलने के बाद स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स कंपनी के उत्पादन में तेजी आई है। उत्पादन अब प्रतिदिन एक हाजार व्हील तक पहुंच गया है। कोरोना काल में औसतन 200 व्हील्स बनते थे। कोरोना के कारण कुछ महीने उत्पादन ठप रहा था। मजदूरों की छंटनी भी हुई थी। फिलहाल 500 ठेका मजदूर काम करते हैं, जिसमें 80% कामगार लौट चुके हैं। वहीं स्थायी कर्मियों की संख्या दो सौ से ज्यादा है। स्टील स्ट्रीप्स कंपनी का मुख्य ग्राहक टाटा मोटर्स है। तैयार सामान टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के अलावा लखनऊ, पुणे, धारवाड़ भेजा जाता है। वाहन बाजार में उत्पादन बढ़ने से व्हील की मांग भी बढ़ी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pzUBji

Comments