‘मन की बात’ के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बजाई ताली-थाली, बिष्टुपुर में निकाली पदयात्रा

कांग्रेस ओबीसी के कोल्हान प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व रविवार की सुबह 11 बजे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का विरोध करते हुए पदयात्रा कर ताली-थाली बजाते हुए पुतला दहन किया। पदयात्रा बिष्टुपुर जी टाउन मैदान से निकली। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हल एवं ट्रैक्टर के साथ निकले। कार्यकर्ताओं के हाथाें में सरकार विरोधी स्लोगन, हल व ट्रैक्टर भी थे।

सुबह ग्यारह बजे कार्यकर्ता ताली-थाली बजाते हुए बिष्टुपुर पोस्टल पार्क पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। माैके पर धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि दिल्ली की सीमा पर किसान दम तोड़ रहे हैं और तानाशाह सरकार मन की बात कर रही है। सरकार को नींद के जगाने के लिए ताली-थाली बजाई गई। कार्यक्रम में सुरेंद्र शर्मा, प्रकाश बिरूवा, सोनू रजक, पोले, वीरेंद्र, पिंकू, अरमान, हरप्रीत, गोलू, शंकर महतो, छोटू महतो, हैदर गद्दी, अमन रजक, संकी सिंह, अमित दुबे, रवि प्रसाद, सुनील यादव, देबू प्रमाणिक, राज किशोर, जितेंद्र, संजीव पाठक, सोमनाथ सिंह, साढू सिंह, सुमित सिंह, दिलीप सिंह, राहुल जायसवाल, अमन झा, चंदन प्रसाद, रोहित आदि शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In protest against 'Mann ki Baat', Congress workers played clap, took out a march in Bishtupur


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rAFZ5k

Comments