नामकुम में पुलिस और प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों का विरोध प्रदर्शन

इंडियन ऑयल डिपो के पास मंगलवार को मजदूर और उनके परिजनों ने पुलिस व प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। श्रमिक यूनियन के नेता एसके राय ने कहा कि प्रबंधन के इशारे पर पुलिस ने मजदूरों पर बीते सोमवार को लाठीचार्ज किया था। अपराधियों से भी बदत्तर सलूक किया गया था। इस कारण सभी मजदूरों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि लाठी-डंडे से मजदूरों की आवाज नहीं दबाई जा सकती है।

मजदूरों ने कहा कि पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की शिकायत लेकर वे लोग मुख्यमंत्री से भी जल्द मिलेंगे। आगे की रणनीति तयकर वेलोग बुधवार को अपनी मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में डाॅ. वंशी प्रसाद, कीर्ति आजाद, वकील सिंह, राजकुमार पंडित, ममता देवी, दुलारी देवी, पुतुल सांगा, अल्का देवी, अनिता देवी समेत दर्जनों महिलाएं व मजदूर के बच्चे भी शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rGl3JQ

Comments