बीडीओ का आराेप- पूर्व मंत्री ददई दुबे ने दी जान से मारने की धमकी

खराैंदी बीडीओ महेंद्र छाेटन उरांव ने पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता ददई दुबे पर जान से मारने की धमकी देने का आराेप लगाया है। बीडीओ ने डीसी और झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ से इसकी शिकायत की है। वहीं दुबे ने इन आराेपाें काे बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि यह उनकी खिलाफ साजिश है।

बीडीओ ने बताया कि 29 दिसंबर की शाम पांच बजे पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे ने उनके माेबाइल पर फाेन कर दुर्व्यवहार किया। असंसदीय भाषा का प्रयाेग कर जान से मारने की धमकी दी। पूर्व मंत्री ने कहा कि पत्नी के पक्ष में भूमि का नामांतरण नहीं हुआ ताे बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा। पूर्व मंत्री का ससुराल में जमीन का विवाद चल रहा है।

प्रशासनिक सेवा संघ ने कहा-डीसी-एसपी सुरक्षा देंं

इस मुद्दे पर बुधवार काे झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने बैठक बुलाई। तीन प्रस्ताव पास किए गए। बीडीओ से दुर्व्यवहार और धमकी देने की भर्त्सना की गई। संघ ने डीसी और एसपी से पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि भयमुक्त माहाैल में काम हाे सके। यह भी कहा कि घटना की पुनरावृत्ति न हाे, इसके लिए उचित कदम उठाए जाएं। बैठक में संघ के अध्यक्ष डीडीसी एनएन उपाध्याय, सचिव एसडीओ माे. जियाउल अंसारी आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Mpkog5

Comments