धर्मकोड लागू कराने को देवकुमार धान ने किया राष्ट्रीय आदिवासी धर्म समन्वय समिति का विस्तार

राष्ट्रीय आदिवासी धर्म समन्वय समिति झारखंड द्वारा 2021 की जनगणना में आदिवासियों के लिए आदिवासी/ट्राइबल धर्मकोड लागू कराने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवकुमार धान ने संगठन का विस्तार किया है। सरायकेला-खरसावां जिला के संयोजक दुलाल सिंह सरदार, पश्चिमी सिंहभूम के संयोजक कालीचरण बिरुवा व सह संयोजक गणेश पिंगुआ को मनोनीत किया गया।

गढ़वा जिला के संयोजक सोना मुंडा व सह संयोजक हरेंद्र कोरवा, खूंटी जिला के संयोजक दामू मुंडा और लातेहार जिला के संयोजक दीनू उरांव को मनोनीत किया गया। सभी को निर्देश दिया गया कि वे 10 दिनों के अंदर अपने जिले में प्रखंड स्तरीय संयोजक और सह संयोजक को शीघ्र नियुक्त करें। जनगणना में आदिवासियों के लिए आदिवासी/ट्राइबल धर्मकोड के लिए आंदोलन तेज किया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38KwnMK

Comments