आईएफएस अफसरों काे तबादले पर एतराज, आज सीएम व सीएस से मिलेंगे

भारतीय वन सेवा संघ (आईएफएस संघ) की बैठक 27 दिसंबर को हुई। इसमें नियम विरुद्ध तरीके से अाईएफएस पदाधिकारियों के ट्रांसफर पर आपत्ति जताई गई। संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से तुरंत ट्रांसफर रद्द करने की मांग की है।

पदाधिकारियों ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार सारंडा, लोहरदगा, चतरा, गढ़वा, गिरिडीह में गैर आईएफएस की वन प्रमंडल पदाधिकारी के पद पर नियम विरुद्ध तरीके से पोस्टिंग की गई है। संघ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सीएस व मुख्यमंत्री से मिलेगा। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार से भी मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34QBfia

Comments