झारखंड की अब तक की सबसे मजबूर और दिशाहीन है हेमंत सरकार, झामुमाे-कांग्रेस की गठबंधन सरकार है भाेपू सरकार- भाजपा

हेमंत सरकार के एक साल पूरा हाेने पर गिनाए जाने वाले उपलब्धियाें काे भाजपा ने एक सिरे से खारिज कर दिया है। मंगलवार काे भाजपा महानगर कमेटी ने गांधी सेवा सदन में प्रेसवार्ता के माध्यम से हेमंत सरकार के एक साल की उपलब्धियाें काे शून्य करार दिया। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि झारखंड निर्माण के 20 साल में हेमंत सरकार सबसे मजबूर, दृष्टिहीन और दिशाहीन सरकार है। भाजपा की रघुवर सरकार में किए गए कार्याें काे ही सरकार उद्घाटन कर अपनी उपलब्धि गिना रही है।

विधायक राज सिन्हा ने झामुमाे और कांग्रेस के घाेषणा पत्र काे सामने रखते हुए वर्तमान सरकार पर प्रहार किया। झामुमाे और कांग्रेस ने घाेषणा पत्र के माध्यम से जाे वायदे किए थे, एक साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया है। पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि हेमंत सरकार ने एक साल में एक भी टेंडर नहीं किया, तो फिर कैसे कह सकती है कि एक भी विकास कार्य किया है। सभी विभागाें में लूट और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने झामुमाे-कांग्रेस की गठबंधन सरकार काे भाेपू सरकार करार दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hemant government is the most compelled and directionless of Jharkhand so far, JMM-Congress coalition government is Bheepu government- BJP


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/382zS1X

Comments