साधना, सेवा और अनुशासित जीवनशैली से ही कोरोना से बचाव संभव- आचार्य अवधूत

कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न संकट में आनंद मार्ग के स्वयंसेवकों का हौसला बढ़ाने के लिए मानव मित्र भवन में आनंद मार्ग सेवादल का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें रांची और आसपास के क्षेत्रों से नवयुवकों ने भाग लिया।
आनंद मार्ग प्रचारक संघ के प्रमुख आचार्य विश्वदेवानन्द अवधूत ने कहा कि आज संपूर्ण मानव जाति आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में चरम अवमूल्यन का सामना कर रही है। इस स्थिति से बचाव केवल आनंद मार्ग सेवादल ही अपने साधना, सेवा और त्याग पर आधारित अनुशासित जीवन शैली से दे सकता है।

उन्होंने कहा कि आनंद मार्ग सेवा दल के स्वयंसेवकों को प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं में बचाव के साथ राहत के उपाय बताए जाते हैं। आत्मरक्षा के तरीके, समन्वित चिकित्सा पद्धति और जनसेवा के लिए कल्याणकारी कार्यों की शिक्षा उन्हें हमेशा दी जाती है। कार्यक्रम में आनंद मार्ग प्रचारक संघ के महासचिव आचार्य चित्स्वरूपानंद अवधूत, जनसंपर्क सचिव आचार्य हरीशानंद अवधूत, आनंद मार्ग सेवादल के आचार्य युक्तात्मानंद अवधूत, आचार्य सर्वागानंद अवधूत आदि ओरमुख और अन्य लोगों ने भाग लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37UFCul

Comments