रांची में दूध लेकर घर लौट रही लड़की से शराब के नशे में युवक ने किया रेप, हत्या की कोशिश

रांची के नामकुम में रेप का मामला सामने आया है। आरोपी संदीप लोहरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि सोमवार की रात वो दूध लेकर अपने घर लौट रही थी। तभी संदीप लोहरा ने उसका अपहरण कर लिया और रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस को दिए अपने बयान में पीडि़ता ने बताया है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी उसे गला दबाकर मारने की कोशिश भी की। आरोपी शराब के नशे में था।

शादी में पिया था शराब
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के बाद चूमावन कार्यक्रम था। यहां आरोपी बिना बुलाए शामिल होने गया था। वहीं पर उसने शराब भी पी ली थी। वहां से घर जाने के दौरान दूध लेकर आ रही एक युवती को पकड़ लिया और उसे डरा धमकाकर झाड़ी में ले गया। यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने जब दुष्कर्म का विरोध किया तो आरोपी ने पलास से मारने की धमकी दी एवं गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नामकुम थाना में गिरफ्तार आरोपी संदीप लोहरा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L4m2Tk

Comments