पीएलएफआई के पुनई के लिए करता था काम, गिरफ्तार

पुंदाग ओपी पुलिस ने पिस्टल के साथ एक युवक विक्की कुमार उर्फ कृष्णा महतो को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल जब्त किया है। पुंदाग पुलिस शुक्रवार की रात्र में चेकिंग अभियान चला रखा था। चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियों को पुलिस ने जांच के लिए रोका तो उसमें सवार एक युवक भाग निकला। पुलिस को शक हुआ तो गाड़ी की तलाशी ली। गाड़ी के सामने वाले डेस्क बोर्ड से एक पिस्टल और गोली मिला।

गिरफ्तार कृष्णा महतो सरना टोली पुंदाग का रहने वाला है। उसका एक साथी अमर महतो पुलिस को देखकर भाग गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस को पूछताछ में स्थानीय लोगों से जानकारी मिली है कि गिरफ्तार कृष्णा महतो हाल ही मारे गए पीएलएफआई के एरिया कमांडर पुनई उरांव के लिए काम करता था। पुलिस उसके इस संबंध को खंगाल रही है। गिरफ्तार कृष्णा ने पुलिस को बताया है कि वह जमीन का धंधा करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nXNxgg

Comments