लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते वक्त पत्नी के कपड़े में लगी आग, बुझाने के दौरान पति भी झुलसा

MGM थाना अंतर्गत बालीगुमा निवासी दंपती मंगलवार की सुबह आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे पति राजन हांसदा (30) और पत्नी मानको हांसदा (23) को इलाज के लिए MGM अस्पताल लाया गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला को बचाने में उसका पति भी झुलस गया।

पति राजद हांसदा ने बताया कि पत्नी सुबह घर में लकड़ी जलाकर खाना बना रही थी। इसी दौरान पत्नी के कपड़ों में आग लग गई। पत्नी ने शोर मचाया तो वह बचाने पहुंचा। आग बुझाने के क्रम में वह भी झुलस गया। जानकारी के अनुसार दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी। दंपती को एक बच्चा भी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दंपती फिलहाल MGM में इलाजरत है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pz2iqe

Comments