खाद्य आपूर्ति मजदूर संघ मनाएगा स्थापना दिवस

राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति मजदूर संघ द्वारा 20 जनवरी काे श्रमिक नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे की पुण्यतिथि पर संघ का स्थापना दिवस समाराेह मनाया जाएगा। समाराेह काे सफल बनाने के लिए रविवार काे संघ की बैठक बैठक चर्च रोड स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में हुई।

इसमें झारखंड प्रदेश के सभी प्रखंड के अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी शामिल हुए। तय हुआ कि 20 जनवरी को संघ के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी जिलाें से बड़ी संख्या श्रमिक इस कार्यक्रम में शामिल हाेंगे। इसे सफल बनाने के लिए एक विशेष कमेटी बनाई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WQQnaE

Comments