न्यू ईयर पर मौसम विभाग का स्पेशल बुलेटिन, सुबह में कोहरा और पूरे दिन सुहावना रहेगा रांची का मौसम

मौसम विभाग के द्वारा एक जनवरी के लिए स्पेशल बुलेटिन जारी किया है। इसके अनुसार एक जनवरी को रांची का मौसम सुहावना रहेगा। सुबह राजधानी में हल्की धुंध रहेगी। वहीं दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 31 दिसंबर की सुबह भी हल्का कोहरा दिखेगा। दिन चढ़ने के साथ ही कनकनी से राहत मिलेगी। हालांकि दो से पांच जनवरी तक बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मुताबिक जनवरी के पहले सप्ताह में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण उत्तर पश्चिमी हवा का असर रहेगा। शाम के बाद कनकनी काफी महसूस होगी। पहली जनवरी के लिए जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य का औसतन तापमान 24-28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री के आसपास रहेगा।

झारखंड में फिलहाल नहीं बढ़ेगी ठंड

वहीं राजधानी रांची का मौसम सामान्य रहेगा। रांची का अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 09-11 डिग्री के आसपास रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान चाईबासा का रिकार्ड किया गया। चाईबासा का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ का एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे बिहार में ठंड बढ़ेगी। मगर वर्तमान में झारखंड में किसी सिनौप्टिक फीचर का असर होता नहीं दिख रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण उत्तर पश्चिमी हवा का असर रहेगा। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rFl5Sv

Comments