समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष से स्नैचरों ने की चेन छिनतई की कोशिश

झारखंड राज्य समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा पांडेय से दो अज्ञात स्नैचरों ने चेन छीनने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। बुजुर्ग होने के बाद भी प्रतिभा पांडेय के पति स्नैचरों से भिड़ गए। एक स्नैचर ने उनके पेट में लात मार दी। इसके अलावा अरुण पांडेय को हाथ व शरीर के अन्य जगहों पर चोट आई। प्रतिभा पांडेय ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, प्रतिभा पांडेय सेक्टर टू स्थित सीडी 205 में रहती हैं। दिन के 2 बजे वह घर बाजार से आ रही थी। पति अरुण पांडेय आगे थे और प्रतिभा पांडेय पीछे चल रही थी। अचानक दो अज्ञात युवक बाइक से आए और चेन छीनने की कोशिश की। लेकिन, प्रतिभा पांडेय ने एक स्नैचर का हाथ पकड़ लिया और शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर उनके पति अरुण पांडेय स्नैचरों पर लपके। उनके हाथ में एक रूल था, जिससे उन्होंने स्नैचर के चेहरे पर जोर से मारा। यह देख एक स्नैचर ने उनके पेट में जोरदार लात मार दी। फिर बाइक से दिल्ली कैंटीन की ओर भाग निकले। शोर सुन आसपास के लोग आए और घायल अरुण पांडेय को उठाया। घायल अरुण पांडेय का प्राथमिक इलाज कराया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rEwHVW

Comments