गाड़ी में बिना फास्टैग के निकले तो देना होगा दोगुना चार्ज, UPI पेमेंट पर भी बढ़ेगा टैक्स

शुक्रवार से महीना और साल के साथ रोजमर्रा के जीवन से जुड़े कुछ जरूरी नियम भी बदल जाएंगे। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत अब गाड़ियों में फास्टैग लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही गूगल पे से लेनदेन भी महंगा हो सकता है। इसके अलावा चेक से पेमेंट के नियम में भी सरकार बदलाव कर रही है।

फास्टैग लगवाना होगा अनिवार्य
1 जनवरी 2021 से सभी चार पहिया वाहनों पर फास्टैग (FASTag) लगाना अनिवार्य कर दिया है। बिना फास्टैग के नेशनल हाईवे टोल पार करने वाले चालकों को दोगुना चार्ज देना होगा। फिलहाल सभी टोल प्लाजा पर 80 परसेंट लाइनों को फास्टैग और 20 परसेंट लाइनों को कैश में इस्तेमाल किया जा रहा है।

छोटे कारोबारियों को हर महीने GST रिटर्न दाखिल करने की जरूरत नहीं
छोटे कारोबारियों को सरल, त्रैमासिक गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) रिटर्न फाइलिंग सुविधा मिलेगी। नए नियम के तहत जिन कारोबारियों का टर्नओवर 5 करोड़ रुपए से कम है, उन्हें हर महीने रिटर्न दाखिल करने की जरूरत नहीं होगी। नया नियम लागू होने के बाद टैक्सपेयर्स को केवल 8 रिटर्न भरने होंगे। इनमें 4 GSTR 3B और 4 GSTR 1 रिटर्न भरना होगा।

लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए लगाना होगा जीरो
अगर आप 1 जनवरी के बाद लैंडलाइन से किसी भी मोबाइल नंबर पर फोन लगाते हैं तो उसके लिए आपको 0 का इस्तेमाल करना होगा। बिना जीरो लगाए आपका कॉल नहीं लगेगा।

UPI पेमेंट पर देना पड़ सकता है अधिक चार्ज

1 जनवरी से अमेजन पे, गूगल पे और फोन पे से से लेन-देन करने पर अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है। दरअसल NPCI ने 1 जनवरी से थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर्स की ओर से चलाई जाने वाली UPI पेमेंट सर्विस (UPI Payment) पर अतिरिक्त चार्ज लगाने का निर्णय लिया है। NPCI ने नये साल पर थर्ड पार्टी ऐप के ऊपर 30 फीसदी का कैप लगा दिया है। हालांकि यह चार्ज पेटीएम को नहीं देना पड़ेगा।

चेक से पेमेंट का नियम बदल जाएगा
जनवरी, 2021 से चेक पेमेंट से जुड़े नियम बदल जाएंगे। इसके तहत 50,000 रुपए से अधिक भुगतान वाले चेक के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम (सकारात्मक भुगतान व्यवस्था) लागू होगी। पॉजिटिव पे सिस्टम एक ऑटोमेटिक टूल है जो चेक के जरिये धोखाधड़ी करने पर लगाम लगाएगा। इसके तहत जो व्यक्ति चेक जारी करेगा, उन्हें इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से चेक की तारीख, लाभार्थी का नाम, प्राप्तकर्ता और पेमेंट की रकम के बारे में दोबारा जानकारी देनी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अभी टोल प्लाजा पर 80 परसेंट लाइनों को फास्टैग और 20 परसेंट लाइनों को कैश में इस्तेमाल किया जा रहा है। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ofCS0B

Comments