10 महीने से बेरोजगार 32 साल के युवा ने रांची में पंखे ले लटक कर दी जान

अरगोड़ा थाना क्षेत्र में 32 साल के युवक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के बक्सर का रहने वाला है। रांची के अरगोड़ा में किराए के मकान में रहता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक लॉकडाउन से वह बेरोजगार था।

शुरुआती तफ्तीश में पुलिस को मौत के कारण की कोई जानकारी नहीं मिली है। केस की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर निशांत कुमार ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। घटना रविवार देर रात की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

मोहल्ले वाले ने दी पुलिस को सूचना
पुलिस के मुताबिक मृतक महीनों से यहां अकेले रहता था। रांची में ही किसी डिजिटल कंपनी में काम किया करता था। लॉकडाउन के बाद वह बेरोजगार चल रहा था। इस बीच वह अपने गांव बक्सर भी चला गया था। अभी एक महीने पहले ही वह रांची लौटा था। सुबह मोहल्ले वालों ने देखा कि उसके कमरे में उसका शव पंखे से लटका हुआ है। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पिछले महीने ही शादी होने की कही जा रही बात
पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। शुरुआती जांच में किसी प्रकार का विवाद सामने नहीं आ रहा है। पुलिस परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है। अभी एक-दो रिलेटिव मौके पर पहुंचे भी हैं।ऐसी भी सूचना आ रही है कि मृतक की शादी पिछले ही महीने 11 दिसंबर को हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्किपिंग की रस्सी के सहारे पंखे में झूल गया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i0un77

Comments