झारखंड में अब 1,465 बचे एक्टिव मरीज, पिछले 24 घंटे में मिले 236 नए संक्रमित

झारखंड में कोरोना संक्रमण के अब 1,465 एक्टिव मरीज बचे हुए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे शनिवार को राज्य के विभिन्न जिलों से 236 नए संक्रमित मिले। इनमें सर्वाधिक रांची से 125 मरीजों की पहचान की गई। वहीं, राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 205 रही। इनमें रांची से 98 लोग शामिल हैं। इधर, दो संक्रमितों की मौत हुई। मृतकों में रांची व धनबाद से 1-1 मरीज शामिल हैं।

विस अध्यक्ष रवींद्रनाथ महताे काेराेना पाॅजिटिव
वहीं, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महताे शनिवार काे काेराेना पॉजिटिव हाे गए। उनके परिजन रात आठ बजे उन्हें लेकर रिम्स पहुंचे। रिम्स के पेइंग वॉर्ड के सी-12 में उन्हें भर्ती कराया गया। क्रिटिकल केयर के एचओडी डाॅ. प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया कि रवींद्रनाथ महताे काे ज्यादा परेशानी नहीं है, उन्हें हल्का बुखार है। लगातार उनकी जांच हो रही है। जल्द ही उनकी तबीयत ठीक हो जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी शेयर की।

शनिवार को कहां मिले कितने मरीज
बोकारो से 9, देवघर से 2, धनबाद से 21, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम से 30, गोड्‌डा से 1, गुमला से 4, हजारीबाग से 7, खूंटी से 3, कोडरमा से 6, लातेहार से 4, लोहरदगा से 3, पलामू से 8, रामगढ़ से 5, रांची से 125, सरायकेला से 1 और पश्चिमी सिंहभूम से 5



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
झारखंड में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 1,13,928 तक पहुंच गई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hZxgF5

Comments