आज से गिर सकता है न्यूनतम तापमान, 15 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान

रांची में सुबह से ही आसमान साफ है। ठंडी हवा चल रही है। धूप निकलने के साथ मौसम में गर्माहट भी बढ़ रही है। रविवार को अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए। जनवरी में पहली बार रांची का न्यूनतम पारा 17.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार से एक बार मौसम करवट लेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक सोमवार को रांची के न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

हवा की दिशा में परिवर्तन से बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि हवा का रूख उत्तर पश्चिम है, जो जल्द बदलकर दक्षिण पश्चिम होने की संभावना है। हवा की दिशा में परिवर्तन होने के साथ ही फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। अभी राजस्थान से आने वाली हवाएं रांची में भी गर्माहट बढ़ा रही है।

राज्यभर में न्यूनतम तापमान 17 के पास पहुंचा
राज्य भर की बात करें तो पिछले 24 घंटों में झारखंड का मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा गर्म और ठंडा चाईबासा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज,और पाकुड़ में औसत न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य के अन्य जिलों का औसत न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान सबसे अधिक 32 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का दर्ज किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रांची में सुबह से ही आसमान साफ है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q4EWcb

Comments