झारखंड में आधी हुई हज यात्रियों की संख्या, मात्र 900 लोगों ने दिया हज के लिए आवेदन

झारखंड से हज के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। 10 जनवरी तक राज्यभर से मात्र 900 लोगों ने आवेदन दिया है। 2019 से इसकी तुलना करें तो आधे से भी कम मात्र 43 फीसदी लोगों ने इस बार आवेदन दिया है। आवेदनों की संख्या के मद्देनजर ही रजिस्ट्रेशन की तारिख को 10 दिसंबर से बढ़ाकर 10 जनवरी किया गया था।

कोरोना के कारण 2020 में हज यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। कोविड पर नियंत्रण के कारण एक बार से इस यात्रा को शुरू किया जा रहा है। 2019 में झारखंड से 2100 लोग हज के पाक यात्रा पर पर गए थे।

महंगाई के साथ आई कई पाबंदियां
इस बार हज पर जाने वाले लोगों को दोगुनी से भी अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है। राशि अधिक करने के साथ यात्रा के दिन की संख्या को भी कम कर दिया गया है। 2019 तक डेढ़ लाख रुपए में लोगों को 45 दिन की यात्रा कराई जाती थी। इस बार तीन लाख 69 हजार रुपए में 30-35 दिन की यात्रा कराई जाएगी। इसके साथ ही इस बार 65 साल से अधिक और 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति के यात्रा पर पाबंदी लगा दी गई है।

हज कमेटी के चेयरमैन इरफान अंसारी ने कहा- CM से बात करेंगे
झारखंड राज्य हज कमेटी के नए अध्यक्ष विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि हज कमेटी में कई खामियां है उस पर काम करूंगा। इस बार कोविड के कारण लोग बाहर जाने से बच रहे हैं। यात्रा भत्ता को भी बढ़ा दिया है। इसके कारण भी लोग कम जा रहे हैं। फ्लाइट को भी बंगाल से कर दिया गया है, इसके कारण इस बार बहुत परेशानी हो रही है। इरफान अंसारी ने कहा कि वे इस मुद्दे पर CM हेमंत सोरेन से बात करेंगे। ताकि अगले साल से यात्रियों की संख्या बढ़ाई जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रांची स्थित हज हाउस। इस बार यात्रा की राशि को दोगुना कर दिया गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MSmJ3f

Comments