कुंदा में नहीं खुला धान खरीद केंद्र बिचौलिए सस्ते में खरीद रहे हैं धान

कुन्दा प्रखंड में अभी तक सरकारी स्तर पर धान क्रय केंद्र नहीं खोला जा सका है। इस कारण प्रखंड क्षेत्र के किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वे औने पौने दाम में क्षेत्र के साहूकारों के हाथों बेचने को मजबूर हैं। कुंदा के किसानों ने राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग मंत्री सत्यानंद भोक्ता और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से मांग किया है।

कुन्दा के किसान धान क्रय केंद्र खुलवाने की मांग करने वालों में किसान हरदेव यादव, शत्रुघन यादव, द्वारिका यादव, इंद्रदेव यादव, शंकर यादव, राम प्रसाद यादव, निरंजन यादव,खेमन महतो, सत्येंद्र सिंह, संजय मुंडा, राजेंद्र यादव इन सभी किसानों ने कहा है कि कुंदा में भी एक धान क्रय केंद्र खोला जाए धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से कुंदा के किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

किसान मनोज कुमार यादव ने कहा कि धान क्रय केंद्र शुरू नहीं होने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है जबकि बिचौलियों की चांदी कट रही है। सरकार को जल्द से जल्द धान क्रय केंद्र शुरू करने की जरूरत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q4vMfP

Comments