बहरागोड़ा काॅलेज- इंटर के अनुबंधित शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए

बहरागोड़ा काॅलेज में जैक द्वारा अनुबंधित शिक्षक बुधवार से अपने लंबित मानदेय की मांग काे लेकर अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर चले गए। जानकारी हाे कि बहरागोड़ा काॅलेज के इंटरमीडिएट के अनुबंधित शिक्षकाें काे पिछले 10 माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिसकाे लेकर अनुबंधित शिक्षक प्राचार्य, जैक के चेयरमैन व जनप्रतिनिधियों के समक्ष कई बार गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें 10 माह से मानदेय नहीं मिला है। इसके चलते इंटर के अनुबंधित शिक्षकाें के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हाे गई है।

इस दाैरान कई महत्वपू्र्ण त्याेहार बीते, अब ताे मकर संक्रांति आने वाला है। मानदेय नहीं मिलने से इंटर के शिक्षकाें के लिए सभी पर्व त्याेहार फिके रहे। इसके बाद बुधवार काे बहरागाेड़ा के इंटर के अनुबंधित शिक्षकाें ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की जानकारी दी। सभी हड़ताली शिक्षकों ने बताया कि जब तक उनके लंबित मानदेय पर विचार नहीं किया जाता, तब तक वे हड़ताल पर रहेंगे। इस संबंध में अनुबंधित शिक्षक धनंजय कुमार सिंह ने बताया मामूली मानदेय पर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें मानदेय से पिछले 10 माह से वंचित रखा गया है। इसको लेकर वे कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन इसपर कोई ठोस पहल अब तक नहीं हुई है। इससे बाध्य होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bahragowda College - Inter-contractual teachers go on indefinite strike


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hWZl00

Comments