जेवर छीनने और घर के नाम पर दाे लाख रुपए मांगने का लगाया आरोप

पश्चिमबंगाल स्थित उषा ग्राम गवालपाडा, सागर आसनसाेल निवासी राजू वर्णवाल की पत्नी प्राजंली प्रिया उर्फ रिशु ने महिला थाना गिरिडीह में गुरुवार काे आवेदन देकर पति राजू वर्णवाल, सास कांति देवी, ससुर चन्द्रेश्वरी लाल, ननद राखी देवी, रीना वर्णवाल पर जेवरात जबरन ले लेने एवं उनके पिता से घर बनाने के नाम पर दहेज के रूप में दाे लाख रुपए मांगने का आराेप लगाते प्राथमिकी दर्ज करायी है।

पीड़िता प्रांजली प्रिया ने आवेदन में लिखी है कि वह नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीबाड़ी, गिरिडीह की रहने वाली है। उसकी शादी बीते 15 जून, 2019 काे पश्चिम बंगाल के उषाग्राम गवालापाडा सागर तालाब, आसनसाेल, जिला बर्धमान निवासी राजू वर्णवाल से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल चली गई। शादी के दाे दिन बाद ही उसकी सास कांति देवी, ससुर चन्द्रेश्वरी लाल उनसे जेवरात लेने की मांग करने लगे।

उनलाेगाें के दबाव के कारण शादी के समय उसे साेने की दाे चेन, अंगुठी मिली थी जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए हाेगी उसे सास ने ले लिया। उसके बाद सास, ससुर, पति, ननद राखी, पति विजय वर्णवाल जाे उनके ससुराल के समीप ही रहते हैं। एवं बडी ननद रीना वर्णवाल, पति उपेन्द्र वर्णवाल सभी मिल कर पति एवं सास, ससुर काे भड़काते रहते थे। उनलाेग मारपीट, गाली-गलाैज भी करते रहते थे।

जब वह गर्भवती थी उस हालत में भी उसके साथ मारपीट किया जाता था। 06 दिसंबर, 2019 काे पति ने उसे मायके गिरिडीह में छाेड़ दिया। पति और ससुराल वाले पिता से कर्ज चुकाने एवं घर बनाने के नाम पर दाे लाख रुपए मांग कर ले लिए जबकि उसके पिता कैंसर मरीज हैं। पापा ने ससुर काे शादी खर्च के नाम पर 05 लाख रुपए दिया था। 17 अप्रैल, 2020 काे उसे बेटी पैदा हाेने पर ससुराल वाले कहने लगे इसका शादी काैन करेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3s60Hu0

Comments