पार्टी में गया था युवक, घर से डेढ़ लाख के जेवरात की चोरी; दो हिरासत में

बर्मामाइंस थाना अंतर्गत भक्ति नगर में एक किराए के मकान में रहने वाले चालक राजकुमार सिंह के घर से शनिवार की देर रात चोरों ने डेढ़ लाख रुपए मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली। चालक घर में अकेले रहता था। शनिवार की रात वह बागबेड़ा में अपने एक दोस्त के घर किसी शादी समारोह में गया हुआ था। रात एक बजे मकान मालिक ने फोन कर घर के गेट का ताला टूटे होने की जानकारी दी। इसके बाद वह घर पहुंचा।

सूचना पर देर रात पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से ताला काटने वाला दो कटर बरामद किया है। भक्तिनगर में ही रहने वाले दो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पीड़ित ने बताया उसके घर से करीब डेढ़ लाख रुपए मूल्य के जेवरात की चोरी हुई है। पूर्व में भी उसके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।

मालूम हो कि शहर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। गुरुवार को परसुडीह बाजार समिति, मानगो में किराना दुकान, शुक्रवार को सिदगोड़ा में स्टूडियो में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने में नाकाम पुलिस के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रात एक बजे मकान मालिक ने फोन कर घर के गेट का ताला टूटे होने की जानकारी दी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35sb8y7

Comments