राज्य में बढ़ते अपराध के विराेध में भाजपाईयों ने किया प्रदर्शन

झारखंड में लगातार बढ़ती आपराधिक घटना एवं खासकर महिलाओं पर लगातार हो रहे अत्याचार एवं बलात्कार के खिलाफ प्रदेश कमेटी के निर्देश पर झारखंड के सभी प्रखंडों में महिला मोर्चा द्वारा धरना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत नारायणपुर प्रखंड में भी महिला मोर्चा के तत्वाधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस धरना कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह एवं जिला महामंत्री सुमित शरण मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि झारखंड में इन दिनों असामाजिक तत्वों का बोलबाला है।
यह सरकार आपराधिक घटनाओं को रोकने में पूरी तरह विफल हो रही है। खासकर महिलाओं पर अत्याचार काफी बढ़ गया है।

कहा कि विगत दिन रांची के ओरमांझी में एक महिला की हत्या एवं उसके साथ किए गए दुष्कर्म के बाद जब भाजपा के लोगों ने इसका विरोध किया तो सरकार ने अपराधियों को पकड़ने के बजाय निर्दोष भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा दायर कर उसे गिरफ्तार करने का कार्य पुलिस द्वारा करवा रही है। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुमित शरण ने कहा कि जबसे झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है यहां बलात्कार एवं आपराधिक घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है, जिस पर सरकार का ध्यान नहीं जा रहा है।

लोगों ने सरकार से इस करमदाहा मेला के आयोजन की मांग की। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गीता देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जावेद अंसारी, भाजपा के नारायणपुर मंडल अध्यक्ष संजय ओझा, पबिया मंडल अध्यक्ष कार्तिक भंडारी, भाजपा के वरीय नेता संजय मंडल के अलावा मुकेश पांडेय, नारायण पोद्दार, सुशील पोद्दार, सरजू पंडित, चिनिवास मंडल, चित्र मोहन सेन, श्यामसुंदर राय एवं संजय पोद्दार सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP workers protest against rising crime in the state


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hSM4W1

Comments