सैंपल इतनी देरी से पहुंचे कि लैब ने बेकार बताकर कर दिए रिजेक्ट; ट्रेन से रांची से बंगाल जाने में ही गुजर जाते हैं दो से तीन दिन

देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार बढ़ रहे बर्ड फ्लू के मामले को लेकर झारखंड सरकार हाई अलर्ट पर है लेकिन केवल कागजों पर। जमीन पर वह तत्परता दिखाई नहीं देती है। इसी का नतीजा है कि राज्य से जो सैंपल प्राइमरी जांच के लिए बंगाल के लैब में भेजे जाते हैं वो इस काबिल भी नहीं बचते हैं कि उसकी जांच भी की जाए।

चार दिन पहले जमशेदपुर से सबसे पहले चार मृत कौवों का सैंपल बंगाल के RRDL (रीजनल डिजीज डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी) लैब में भेजा गया था। लेकिन लैब ने उसे बेकार सैंपल कह के रिजेक्ट कर दिया गया। मजबूरन उन सभी मृत कौओं की बिना रिपोर्ट के जमीन में गाड़ने का निर्देश राज्य सरकार तरफ से जारी किया गया।

24 घंटे में पहुंचाना होगा बंगाल, इसकी कोई व्यवस्था नहीं
अगर राज्य में बर्ड फ्लू की सही रिपोर्ट की जानकारी लेनी होगी तो RRDL लैब बंगाल के दिशानिर्देश के मुताबिक मृत पक्षियों के सैंपल को 24 घंटे के अंदर लैब तक पहुंचाना होगा। लेकिन राज्य सरकार की तरफ से अभी तक इसकी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

क्या है सैंपल भेजने की व्यवस्था
अभी अगर किसी जिले में मृत पक्षी की जानकारी मिलती है तो पहले उसे जिला मुख्यालय में बताया जाता है। जिला मुख्यालय से उसे राज्य मुख्यालय भेजा जाता है। यहां से ट्रेन के माध्यम से सैंपल को बंगाल के लैब में भेजा जा रहा है। इस प्रक्रिया में कम से कम दो से तीन दिन का समय लग जा रहा है। इस आधार पर न सही रिपोर्ट आ रही है और न लैब टेस्ट करने के लिए तैयार होता है।

18 सैंपल की रिपोर्ट अभी है पेंडिंग
राज्य में बर्ड फ्लू पहुंचा है या नहीं अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बर्ड फ्लू के स्टेट नोडल पदाधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी भी 18 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है जिसे कल भेजा गया था। ये सभी सैंपल रांची के हैं। इसमें अकेले 14 सैंपल रांची के चिड़िया घर के पक्षियों की है। इसके अलावा 4 सैंपल कांके और सिंहमोड़ हटिया में मृत अलग-अलग पक्षियों की है। रांची चिड़ियाघर से सतर्कता के लिहाज से सैंपल भेजे गए हैं। ताकि अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो पहले से सतर्कता बरत ली जाए।

राज्य भर में तेजी से मर रहे हैं पक्षी

इस बीच राज्य में पक्षियों के मरने का सिलसिला लगातार जारी है। रांची के अलावा, धनबाद, दुमका, गोड्डा आदि जिलों से लगातार पक्षियों के मरने की सूचना आ रही है। संथाल परगना से पक्षियों के मरने की सूचना के बाद राज्य के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। गोड्डा के महगामा में 2019 में भी पॉजिटिव केसेज आए हैं।

यह है दो स्तरीय जांच की प्रक्रिया
बर्ड फ्लू के सैंपल की जांच के लिए देश भर में पांच RRDL लैब हैं जो पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण के हिसाब से बांटे गए हैं। ईस्टर्न रीजन का लैब कोलकाता है और झारखंड के सैंपल की जांच यहीं कराई जाती है। राज्य भर के लैब को यहां भेजा जाता है। यहां सैंपल की प्राइमरी जांच होती है। यहां पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसे हाई सिक्योरिटी लैब भेजा जाता है जो भोपाल में है। अगर वहां से कंफर्म हो जाता है तभी कंफर्म माना जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jharkhand Bird Flu News; Dead Crows Samples Sent From Jamshedpur to Bengal RRDL lab


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3sfESIk

Comments