शहरी जलापूर्ति व्यवस्था अब निगम के हवाले, पानी सप्लाई के साथ मेंटनेंस भी करना होगा

शहरी जलापूर्ति व्यवस्था जल्द नगर निगम के हवाले हाेगी। पानी सप्लाई से लेकर पाइप रिपेयरिंग का काम भी निगम के ही जिम्मे हाेगा। शहरी जलापूर्ति व्यवस्था से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग काे सरकार ने पूरी तरह से अलग कर दिया है। राज्य सरकार ने झारखंड नगरपालिका जलकार्य, जल अधिभार एवं जल संयाेजन नियमावली 2020 में शहरी जलापूर्ति व्यवस्था काे पूरी तरह नगर निगम काे लेने का आदेश दिया है। सरकार ने जारी अधिसूचना में साफ कहा है कि शहर की जलापूर्ति व्यवस्था नगर निगम या फिर जुडकाे के हवाले हाेगी।

अभी शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जिम्मे है। वाटर यूजर चार्ज की वसूली नगर निगम करता है, लेकिन पानी सप्लाई का काम पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा ही किया जाता है। पानी सप्लाई के लिए विभाग ने आउटसाेर्सिंग एजेंसी बहाल कर रखी है। पूरी व्यवस्था निगम के हाथ में अा जाने के बाद पानी सप्लाई से लेकर मेंटनेंस का काम भी निगम काे करना हाेगा। 1-2 साल में जलापूर्ति व्यवस्था का काफी विस्तार के बाद यह निर्णय बेहद अहम हो जाएगा।

चार माह में भी हैंडओवर नहीं हुए जामाडोबा व कांड्रा ट्रीटमेंट प्लांट

शहरी जलापूर्ति याेजना के तहत जामाडाेबा व कांड्रा में बने ट्रीटमेंट प्लांट काे हैंडओवर लेने की प्रक्रिया चार माह से लंबित है। अभी तक पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने ही दाेनाें प्लांट काे अपने हाथ में नहीं लिया है। इस कारण दाेनाें प्लांट से लाेगाें काे नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है। आउटसाेर्सिंग एजेंसी पर ही सबकुछ निर्भर है। बिल भुगतान का विवाद हमेशा बना रहता है।

सिंदरी प्लांट से जलापूर्ति की शुरुआत

नगर निगम के अफसराें के अनुसार, सबसे पहले सिंदरी ट्रीटमेंट प्लांट काे हैंडओवर लिया जाएगा। अब पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से हैंडओवर लेने का इंतजार नहीं किया जाएगा। अगर वह नहीं लेता है ताे निगम स्वत: उक्त प्लांट काे हैंडओवर लेकर चलाना शुरू कर देगा।

ये होंगे व्यवस्था बदलने के फायदे

  1. सिंगल विंडो सिस्टम के तहत अब नगर निगम में ही जलापूर्ति से जुड़े सारे काम व निष्पादन होंगे।
  2. पाइपलाइन में खराबी या जलापूर्ति बंद होने पर डीडब्ल्यूएसडी के चक्कर अब खत्म हो जाएंगे।
  3. निगम ही अब धनबाद समेत कतरास, छाताटांड़, सिंदरी अंचलों में भी वाटर कनेक्शन बांटेगा।

हैंडओवर लेने की तैयारी शुरू

शहरी जलापूर्ति व्यवस्था काे हैंडओवर लेने की तैयारी निगम ने शुरू कर दी है। पहले चरण में सिंदरी प्लांट काे हैंडओवर लिया जाएगा।
सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Urban water supply system will now be handed over to the corporation, water supply will also have to be maintained


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bltVPr

Comments