क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी ने किया स्कूलों का निरीक्षण

क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार ने गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में प्रधानाध्यापकों को कोविड 19 को लेकर जारी सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी विद्यालय व शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित पाए गए। साथ ही विद्यालय में रखरखाव व सफाई व्यवस्था को संतोषजनक पाया।

स्कूल के शिक्षकों की कार्यशैली से संतुष्ट दिखे। निरीक्षण के क्रम में उनके साथ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विद्यासागर मेहता, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र, स्वीटी कुमारी, तनुप्रिया,सुनीता गुप्ता, माया मरियम हासंदा, प्रमोद कुमार राय आदि शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nphbJZ

Comments