लोगों ने स्वेटर से बनाई दूरी, दो दिनों बाद फिर वापस आ सकती है ठंड

राजधानी रांची समेत तकरीबन पूरे झारखंड में मौसम के बदले रूप से लोग अचंभित हैं। जनवरी के सर्द मौसम में तेज धूप और गर्मी ने लोगों को स्वेटर से दूरी बनाने को मजबूर कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ऐसा पश्चिमी विक्षाेभ की वजह से हो रहा है। हालांकि दो दिनों बाद 12 जनवरी से एक बार फिर मौसम के ठंड होने की संभावना बन गई है। क्योंकि उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा का असर झारखंड पर पड़ेगा।

रविवार सुबह भी लोगों ने गर्म मौसम महसूस किया और 9 बजते ही तीखी धूप से सामना हुआ। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 12 जनवरी से दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। क्योंकि उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा का असर झारखंड पर पड़ेगा। इस वजह से न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है।

राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People made distance with sweater, after two days can come back cold


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39f6K6V

Comments