अपनी प्रेमिका को साथ ले जाने प्रेमी बिहार से पहुंचा रांची, ओरमांझी पुलिस ने घेरकर दोनों को पकड़ा

रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र में एक लड़की को भगा कर ले जाना का मामला सामने आया है। बिहार के नालंदा जिले के कतरीसराय के चंदन कुमार अपनी प्रेमिका को साथ ले जाने रांची पहुंचा था। रांची के तुपुदाना में लड़की को बिठाकर वह रिंग रोड की तरफ से निकल रहा था कि सूचना पाकर ओरमांझी में बेरिकेडिंग कर पुलिस उसे गिरफ्तार कर ली।

हालांकि परिजनों की शिकायत के खिलाफ दावा कर रहे हैं कि वे दोनों शादीशुदा हैं। परिजन उन्हें साथ रहने नहीं दे रहे हैं। दोनों बिहार के कतरीसराय के रहने वाले हैं। रांची पुलिस ने इसकी जानकारी वहां के पुलिस को दी। वहां भी इनके खिलाफ शिकायत दर्ज है। सूचना मिलने के बाद बिहार पुलिस रांची पहुंची और दोनों को अपने साथ लेकर बिहार चली गई है।

इससे पहले घर से दिल्ली भाग गए थे
लड़का और लड़की दोनों कतरीसराय के ही रहने वाले हैं। इससे पहले भी दोनों साथ में भाग चुके हैं। इससे पहले ये दिल्ली भाग गए थे। वहां से बिहार पुलिस ढूंढ कर इन्हें वापस घर लाई थी। लड़की को लड़के से दूर करने के लिए उनके परिजनों ने उन्हें नानी के पास रांची भेज दिया था। इस शर्त पर कि वे अब आरोपी लड़के से बात नहीं करेंगे। रांची आने के बाद भी इनके बातचीत का सिलसिला जारी रहा और वे यहां से भी भागने की पूरी प्लानिंग कर लिए थे।

भाड़े की कार से पहुंचा था रांची
पूछताछ में आरोपी चंदन ने पुलिस को बताया कि दिल्ली में ही बालाजी मंदिर में दोनों शादी कर चुके हैं। लड़की नाबालिग है इस कारण कोर्ट में शादी अभी तक नहीं किया है। वह अपनी प्रेमिका को लेने के लिए भाड़े के गाड़ी से रांची पहुंचा था। कार को जब्त कर लिया गया। नाबालिग के परिजनों के बयान पर आरोपित चंदन और कार ड्राइवर रंजन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को चंदन ने बताया कि 2017 में चचेरे भाई की शादी में लड़की से उसकी पहली मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर लिया। फिर बातचीत होने लगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चंदन के खिलाफ बिहार के कतरीसराय थाने में भी शिकायत दर्ज है।बिहार पुलिस उसे अपने साथ ले गई। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38qyupK

Comments