मानव सेवा संस्थान ने बांटा गरीबों के बीच गर्म कपड़े

गिरिडीह मानव सेवा संस्थान फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को गिरिडीह सदर प्रखंड अंतर्गत अकदोनी खुर्द पंचायत के बनियाडीह में गरीबों व असहाय के बीच कंबल का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी संस्था हमेशा गरीब असहाय के बीच सहयोग का काम कर रही है। अभी ठंड को देखते हुए गरीबों को चिन्हित करके उनके घर-घर जाकर कंबल का वितरण कर रही है।

इससे पूर्व कोरोना काल में लोगों के बीच मास्क, अनाज व साबुन का वितरण किया गया था। आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव के अलावा सचिव जगजीत सिंह बग्गा, कोषाध्यक्ष पूजा सिन्हा, सदस्य सीतेश सिन्हा, पवन कुमार, निर्भय आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39fv1tk

Comments