पलामू में साढ़े दस किलो गांजा के साथ पारा शिक्षक समेत दो गिरफ्तार

पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए साढ़े दस किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक पारा शिक्षक भी शामिल है। गांजा बेचे जाने की सूचना पर सदर एसडीपीओ के विजय शंकर के नेतृत्व में पुलिस ने शहर व पाटन थाना क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस ने एक आरोपी के पास से चार किलो छह सौ पचास ग्राम जबकि दूसरे के पास डेढ़ किलो गांजा बरामद किया। वहीं, पारा शिक्षक की निशानदेही पर एक और आरोपी के घर से चार किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। हालांकि ये पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका।

गिरफ्तार आरोपियों में पाटन के सिक्कीकला गांव से अकबर अंसारी और तरहसी के टरिया गांव निवासी पारा शिक्षक प्रकाश कुमार पासवान शामिल है। पुलिस ने शनिवार को चार किलो छह सौ पचास ग्राम गांजा के साथ अकबर अंसारी को गिरफ्तार किया। अकबर अपने घर पर गांजा रख कर बेचता था। वहीं, रविवार को पुलिस ने शहर के बैरिया बाजार समिति के पास से पारा शिक्षक प्रकाश कुमार पासवान को गिरफ्तार किया। इसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ।

प्रकाश के बारे में गांजा कारोबार में लिप्त होने की जानकारी मिलने पर पुलिस उसके बैरिया स्थित घर पर छापेमारी करने जा रही थी। इसी दौरान वह बाइक से आते हुए रास्ते में ही पुलिस को मिल गया। तलाशी लेने पर बाइक से डेढ़ किलो गांजा मिला। पूछताछ में पारा शिक्षक ने बताया कि शहर के दो नम्बर टाउन रेड़मा में रहने वाला सिकंदर मेहता गांजा का थोक विक्रेता है। उससे खरीद कर शहर व अपने गांव की पान दुकानों में गांजा बेचता है। पुलिस ने सिकंदर के घर पर भी छापेमारी की, जिसमें वो फरार मिला। लेकिन उसके घर से चार किलो दो सौ ग्राम गांजा मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गांजा बेचे जाने की सूचना पर सदर एसडीपीओ के विजय शंकर के नेतृत्व में पुलिस ने शहर व पाटन थाना क्षेत्र में छापेमारी की।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XvsWny

Comments